Home » धर्म और संस्कृति » ???? छठ महापर्व का दूसरा दिन आज: खरना पूजा के साथ शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

???? छठ महापर्व का दूसरा दिन आज: खरना पूजा के साथ शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। आज रविवार को खरना का आयोजन किया जा रहा है। चार दिवसीय इस महापर्व के पहले दिन व्रतियों ने गंगा सहित विभिन्न नदियों में स्नान कर भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना की और कद्दू, अरवा चावल, चना दाल, आंवले की चटनी आदि का प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही चार दिवसीय अनुष्ठान का संकल्प भी लिया गया।

???? खरना: आस्था और संयम का पर्व

छठ महापर्व का दूसरा दिन खरना अत्यंत विशेष माना जाता है। इस दिन व्रती पूरे दिन मन, विचार और शरीर को पवित्र रखने का संकल्प लेते हैं। शाम को सूर्यास्त के बाद भगवान सूर्य और छठी मैया की विधिवत पूजा कर प्रसाद ग्रहण किया जाता है। इसके बाद ही 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू होता है, जिसमें व्रती जल की एक बूंद तक ग्रहण नहीं करते।

???? खरना का प्रसाद

खरना के प्रसाद में मुख्य रूप से गुड़ की खीर (दूध, चावल और गुड़ का मिश्रण), गेहूं के आटे की रोटी या पूरी, और केले का प्रसाद तैयार किया जाता है। यह प्रसाद पहले सूर्य देव और छठी मैया को अर्पित किया जाता है, उसके बाद व्रती इसे ग्रहण करते हैं और परिवार तथा पड़ोसियों के साथ बाँटते हैं।

???? पूजा का शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य पी.के. युग के अनुसार, खरना प्रसाद ग्रहण करने का विधान सूर्यास्त के बाद है। बिहार में आज सूर्यास्त शाम 5:11 बजे के बाद होगा। प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती भगवान भास्कर के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए 36 घंटे का निर्जला उपवास प्रारंभ करेंगे।

???? खरना की पूजा विधि

  • प्रातः स्नान कर निर्जला व्रत का संकल्प लें।

  • घर एवं पूजा स्थल की पूरी साफ-सफाई रखें।

  • मिट्टी के चूल्हे और आम की

  •  लकड़ी से प्रसाद तैयार करें।

  • सूर्यास्त के समय सूर्य देव और छठी मैया की पूजा करें।

  • पहले भगवान सूर्य को, फिर छठी माता को भोग लगाएँ।

  • भोग लगाने के बाद ही प्रसाद ग्रहण करें।

छठ महापर्व न केवल सूर्य उपासना का प्रतीक है बल्कि यह शुद्धता, संयम और श्रद्धा का संगम भी है। खरना के साथ ही व्रतियों का तप, अनुशासन और आस्था अपने चरम पर पहुँच जाती है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

UCF India News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जंग के माहौल में भारत ने 50 हजार लोगों को इजरायल भेजने पर सहमति क्यों जताई? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया इजरायल यात्रा का जो ज्वाइंट स्टेमेंट जारी हुआ है, उसके मुताबिक भारत अगले पांच सालों में 50,000 कामगार इजरायल भेजेगा

  “मैं यहां रोज़ी-रोटी कमाने आया था, लेकिन खतरनाक बमों और मिसाइलों के हमलों के बीच जान बचाना मुश्किल हो

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए दो दिग्गजों की लड़ाई में क्या तीसरा बाजी मारेगा? छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सबसे बड़े दावेदार हैं लेकिन इनके बीच एक तीसरा चेहरा भी है

  छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का कार्यकाल इसी साल जुलाई में खत्म होने जा रहा है. उन्हें

आपकी जेब पर कैसे चोट लगा सकती है ईरान की जंग? अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले ने वैश्विक तेल बाजार में खलबली मचा दी है. भारत के लिए यह न केवल महंगाई का खतरा है, बल्कि खाड़ी देशों से आने वाले रेमिटेंस और व्यापार के लिए भी बड़ी चुनौती है

  अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग से भारत की बेचैनी बढ़ गई है. भारत का नफा-नुकसान इस

लंबी रेस का पक्का फॉर्मूला सुधार की महत्वाकांक्षा और राजकोषीय विकल्पों से लेकर मैन्युफैक्चरिंग, नौकरियों और निवेशकों के विश्वास तक बोर्ड ऑफ इंडिया टुडे इकोनॉमिस्ट्स (बाइट) ने 1 फरवरी को पेश केंद्रीय बजट के वादों का व्यापक विश्लेषण किया है.

  प्र. आपकी राय में बजट में फोकस वाले तीन सबसे बड़े क्षेत्र कौन से हैं? ● नीलकंठ मिश्र: पहला और सबसे

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x